लखीसराय: उत्पाद पुलिस ने लखीसराय जिले में दो जगह छापेमारी कर 2 शराब तस्कर और 5 शराबी को किया गिरफ्तार
शनिवार अपराह्न 4:30 बजे उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के अनुसार जिले में दो जगहों छापेमारी कर 2 शराब तस्कर को तथा 5 शराबी को गिरफ्तार किया गया. किऊल स्टेशन से सिंगारपुर गांव के रहने वाले दो शराब तस्कर को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. इधर सूरजगढ़ा थाना क्षेत्र में अलीनग गांव से 5 शराबी गिरफ्तार हुए.