खरगापुर में नव-निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी सेवाएं प्रारंभ
---
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लोकार्पित नव-निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरगापुर में रविवार से ओपीडी सेवाओं का विधिवत संचालन प्रारंभ हो गया। कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को नियमित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाने लगी हैं।
नव-निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रारंभ होने से खरगापुर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा। इससे उपचार के लिए दूरस्थ स्थानों पर जाने की आवश्यकता कम होगी तथा समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यहां ओपीडी सेवाओं के साथ आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं चरणबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे क्षेत्र की बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। स्थानीय नागरिकों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवाएं प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh
82 views | Tikamgarh, Madhya Pradesh | Jul 19, 2026