भाजयुमो टीकमगढ़ की कमान संकल्प जैन को, जिला अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में जश्न
टीकमगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से संकल्प जैन को टीकमगढ़ जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। एबीवीपी से संगठनात्मक सफर शुरू करने वाले संकल्प जैन लंबे समय से भाजपा और युवा मोर्चा में सक्रिय रहे हैं। नियुक्ति की घोषणा के बाद शहर में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी और जमकर जश्न मनाया। संकल्प जैन ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जिले के हर मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ तक युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा युवा मोर्चा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
#bjp #युवामोर्चा #news #टीकमगढ़ #bigbreaking
हमारा टीकमगढ़ TheBharat/द भारत Public अपना टीकमगढ़ Hindi panchayat- हिंदी पंचायत The Bundelkhand Top Public Tikamgarh अपना टीकमगढ़/apna tikamgarh #bjp #युवामोर्चा #bjpyuvamorcha