ढीमरखेड़ा: उमरियापान में बिजली संकट पर विधायक ने अधीक्षण यंत्री से की मुलाकात, जल्द समाधान का मिला भरोसा
कटनी जिले के बड़वारा विधानसभा क्षेत्र में लगातार सामने आ रही बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने मोर्चा संभाल लिया है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ उन्होंने अधीक्षण यंत्री कार्यालय पहुंचकर बिजली आपूर्ति, लो-वोल्टेज और अन्य समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। अधिकारियों ने समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया