बक्सर: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र लालगंज बक्सर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ
Buxar, Buxar | Oct 2, 2024 राष्ट्रपिता महात्मा गाँधीजी की 155 वीं जयंती के उपलक्ष्य पर दस्वच्छता ही सेवा के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र लालगंज बक्सर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह 10:30 बजे केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ0 देवकरन, विशेषज्ञ हरिगोबिन्द समेत अन्य लोगों ने बापू की तैलचित्र पर माल्यार्पण किया। डॉ0 देवकरन ने जागरूकता व अन्य कार्यक्रमों की जानकारी दी।