बक्सर: स्वच्छ भारत का निर्माण जन-जन की भागीदारी से ही होगा: उप विकास आयुक्त बक्सर डॉक्टर महेंद्र पाल
Buxar, Buxar | Oct 2, 2024 जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष जिला गंगा समिति द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में बुधवार को 9 बजे पूर्वाहन मे नगर परिषद बक्सर द्वारा किला मैदान में मानव श्रृंखला आयोजित की गई। नगर परिषद के स्वच्छता कर्मी, एनसीसी के कैडेट्स, स्काउट गाइड के कैडेट्स, वार्ड पार्षद एवं अन्य लोगों के सहयोग से बनाया गया। यह मानव श्रृंखला स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया.