चीनोर: मेन बाजार में जाम से लोग परेशान, पुलिस की अनदेखी से बढ़ रही समस्या
चीनौर मुख्य बाजार में जाम की समस्या लगातार बनी हुई है। बाजार में जगह-जगह वाहनों की कतारें लग रही है। हालात ऐसे हैं कि हर 10 से 15 मिनट में जाम की स्थिति बन जाती है। रहागीरों दुकानदारों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।