इंदौर: आनंद नगर में एक व्यक्ति ने अपने घर में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या
Indore, Indore | Feb 22, 2024 राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के आनंद नगर में रहने वाले 43 वर्षीय विकास नामक व्यक्ति ने अपने घर में आज सुबह फ़ांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि परिजन फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर गए थे, लेकिन डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी और बच्चे एक शादी में शामिल होने कानपुर गए हुए थे। जानकारी के अनुसार मृतक सफाई का काम करता था।