इंदौर: लसुड़िया थाना क्षेत्र में अपने सोते हुए तीन बच्चों को छोड़कर एक व्यक्ति ने अपने ही घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
Indore, Indore | Feb 22, 2024 लसूड़िया थाना क्षेत्र की स्कीम नंबर 78 में रहने वाले तिलक यादव ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने यह कदम तब उठाया, जब उसके बच्चे उस ही कमरे में सो रहे थे। बताया जा रहा है कि मृतक पत्नी के छोड़कर चले जाने के वियोग में था, साथ ही उसकी माँ भी अस्पताल में भर्ती थी जिससे तनाव में आकर उसने आत्महत्या कर ली।