इंदौर: महापौर के निर्देश पर खजराना क्षेत्र में हुई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, महापौर ने आगे भी कार्रवाई जारी रहने की कही बात
Indore, Indore | Feb 22, 2024 इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निर्देश पर खजराना क्षेत्र में नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई शुरू की है जिसमें जेसीबी और आधा दर्जन डंपर लेकर निगम का अमला पहुंचा। जिसमें निगम के अमले ने कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। वहीं महापौर ने अतिक्रमण पर कार्रवाई जारी रहने की बात कही।