इंदौर: केसराबाग ब्रिज के पास महिला के गले से बाइक सवार बदमाश चेन स्नेचिंग कर हुआ फरार, आरोपी हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद
Indore, Indore | Feb 22, 2024 अन्नपूर्णा पुलिस थाना क्षेत्र के केसरबाग ब्रिज के पास एक 68 साल की वृद्ध महिला ललिता जैन टहलने निकली थी इसी दौरान अज्ञात मोटरसाइकिल सवार आया और महिला के गले से चेन खींचकर फरार हो गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज बरामद कर आरोपी का फोटो जारी किया गया है हालांकि अब तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।