इंदौर: भँवर कुँआ क्षेत्र में युवती को पीएससी की तैयारी करवाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले युवक को किया गिरफ्तार
Indore, Indore | Feb 22, 2024 भँवर कुँआ क्षेत्र में युवती को पीएससी की तैयारी करवाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया है। एसीपी देवेंद्र सिंह धुर्वे ने बताया कि कल एक छात्रा ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि वह पीएससी की तैयारी करना चाहती थी। उसकी जान पहचान आशीष डामोर नामक युवक से हुई थी जो रतलाम का रहने वाला है। आरोपी ने युवती से पहचान बढ़ाई और कहा कि वह उसे पीएससी की तैयारी करवाएगा और झांसा देकर उसे जुलाई माह में इंदौर ले आया था।