हैदरनगर: रांची में सड़क दुर्घटना: घायल डीएवी पूर्व प्रिंसिपल का बेंगलुरु में निधन, पलामू में सोन नदी तट पर दाह संस्कार
हुसैनाबाद थाना के बधुआ गांव निवासी एवं डीएवी मेदिनीनगर से सेवानिवृत्त प्रिंसिपल महेंद्र प्रसाद सिंह 23 सितंबर को रांची में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए थे। उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेंगलुरु ले जाया गया था। इलाज के दौरान 25 सितंबर को उनकी मौत हो गई। उनका शव 28 सितंबर को रांची लाया गया है।