भगवानपुर: अतरूआ में बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव पर 151 कुमारी कन्याओं के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अतरूआ गांव में शुक्रवार को सुबह करीब दस बजे बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव को लेकर 151 कुमारी कन्याओं के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और उत्सवी माहौल देखने को मिला।