धोरैया: बांका सांसद गिरीधारी यादव ने चलना मोड़ हाई स्कूल से जयपुर मोड़ तक बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
बांका सांसद गिरीधारी यादव ने गुरुवार को प्रखंड के चलना मोड़ हाई स्कूल से जयपुर मोड़ तक बनने वाली करीब 8 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। चलना गांव में सांसद ने निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़ कर किया। इस मौके पर सांसद ने कहा कि इस सड़क मार्ग के बनने से लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। करीब ₹6 करोड़ 8 लाख की लागत से इस सड़क का निर्माण होगा।