धोरैया: धनकुंड में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं की हुई बैठक ,लोकसभा चुनाव की रणनीति पर हुआ विचार
धनकुंड में रालोजपा के कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष दयानंद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष नीरज सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को संगठित रहने की अपील की।कहा गया कि लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी को हर हाल में विजयी बनाना है। इसके लिए पार्टी संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श किया गया।