धोरैया: धनकुंड पुलिस ने वाहन जांच के दौरान धनकुंड चौक से एक बाइक सवार कारोबारी को 20 बोतल विदेशी शराब के साथ किया गिरफ्तार
धनकुंड पुलिस ने वाहन जांच के दौरान धनकुंड चौक से 20 बोतल विदेशी शराब के साथ बाइक सवार कारोबारी नवादा थाना क्षेत्र के कोतवाली गांव निवासी वीरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। धनकुंड थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि इस संदर्भ में थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए कारोबारी को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेजा जाएगा। पुलिस ने अपाची बाइक को जब्त कर लिया है।