धोरैया: रब्बीडीह चौक पर खनन निरीक्षक तथा धोरैया पुलिस ने चलाया छापामारी अभियान,500 सीएफटी बालू किया जब्त
रब्बीडीह चौक पर खनन निरीक्षक तथा धोरैया पुलिस ने छापामारी अभियान चलाते हुए 500 सीएफटी बालू जब्त किया। खनन निरीक्षक हरिओम ओझा ने बताया कि रब्बीडीह में सड़क किनारे बोरे में बालू भरकर अवैध कारोबार करने वाले करीब दो दर्जन कारोबारी को चिन्हित किया गया है। इन लोगों के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की कवायद की जा रही है।