धोरैया: धोरैया पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में 1 आरोपी को पन्नुचक गांव से गिरफ्तार कर भेजा जेल
धोरैया पुलिस ने आर्म्स एक्ट मामले के आरोपित घोघा थाना क्षेत्र के पन्नुचक गांव निवासी राजा कुमार उर्फ मयंक को गिरफ्तार कर लिया। धोरैया थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि कांड के अनुसंधानकर्ता एसआई छोटू कुमार ने पुलिस बल के सहयोग से आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार किया। इस संदर्भ में तत्कालीन थानाध्यक्ष ने धोरैया थाना में उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी।