गंगापुर: जिला कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेवा का किया औचक निरीक्षण
जिला कलक्टर द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में वार्ड, लैब, ओपीडी, लेबर रूम आदि का निरीक्षण कर साफ-सफाई, पेयजल, आधारभूत चिकित्सीय सुविधा, जांच उपकरणों की क्रियाशीलता आदि व्यवस्था की जायजा लिया गया| उन्होंंने चिकित्सालय स्थित वार्डों में जाकर पीड़ित मरीजों का हालचाल पूछा| साथ ही उनके परिजनों से अस्पताल में दिए जा रहे इलाज, मूलभूत चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली।