गंगापुर सिटी :- प्रभारी सचिव महेन्द्र सोनी ने नगर परिषद गंगापुर सिटी का औचक निरीक्षण किया। प्रभारी सचिव ने बताया कि नगर परिषद में कार्मिकों की मौजूदगी सही थी। लम्बित प्रकरण भी ज्यादा नज़र नहीं आए। जो भी लम्बित मामले संज्ञान में आए उनके लिए नगर परिषद आयुक्त को शीघ्र अतिशीघ्र नियमानुसार निस्तारित करने के निर्देश दिये गए।