कनवास: कनवास में अवैध जुआ-सट्टे पर दो अलग-अलग कार्रवाई में चार लोगों को किया गया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | May 7, 2026 कनवास पुलिस ने अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 690 रुपए की नकदी और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे जारी प्रेस नोट मे पुलिस के अनुसार मादलिया हेडी रोड स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास कार्रवाई करते हुए चेतराम तेजपाल तथा दिनेश को अवैध रूप से जुआ खेलते पकड़ा।