जयसिंहनगर: नाजायज संबंधों के चलते नाई की हत्या, झींकबिजुरी से दो सगे भाई गिरफ्तार
जिले के अंतिम छोर स्थित सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मीठी में नाजायज संबंधों के चलते नाई की हत्या करने वाले दो सगे भाइयों को सीधी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मंगलवार की शाम 4 बजे झींकबिजुरी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के मां से नाई के नाजायज संबंध के चलते आरोपियों के पिता ने 12 साल पहले सुसाइट कर लिया था,तब से दोनों भाइयों में बदले की आग झुलसते रहे।