प्रेस विज्ञप्ति
खरीफ विपणन मौसम 2026-27 अंतर्गत धान अधिप्राप्ति की तैयारी एवं किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान क्रय करने के संबंध में।
मधेपुरा दिनांक 28.10.2026
खरीफ विपणन मौसम 2026-27 अंतर्गत मधेपुरा जिला में किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पैक्स / व्यापारमंडलों के द्वारा धान क्रय करने से संबंधित जिला टास्कफोर्स की बैठक आज दिनांक 28.10. 2026 को गई। जिला टास्कफोर्स की बैठक में जिला पदाधिकारी, मधेपुरा के द्वारा आवश्यक तैयारी कर इच्छुक किसानो से पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान क्रय करने का निदेश दिया गया।
सहकारिता विभाग के द्वारा धान अधिप्राप्ति की अवधि 01 नवम्बर 2026 से 31 मार्च 2027 तक निर्धारित की गई है।
न्यूनतम समर्थन मूल्य - साधारण धान 2,441.00 रू0 प्रति क्विंटल एवं ग्रेड-A धान की कीमत-2,461.00 निर्धारित की गई है।
मधेपुरा जिलान्तर्गत पैक्स एवं व्यापारमंडलों के द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर निबंधित किसानों से धान की अधिप्राप्ति की जाएगी।
जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा उपलब्ध कराये गये उत्पादन प्रतिवेदन के आधार पर पंचायत वार लक्ष्य का निर्धारण किया गया है।
किसानों के लिए आवश्यक निर्देश- मधेपुरा जिलान्तर्गत इच्छुक किसान ई-सहकारी पोर्टल https://esahkari.bihar.gov.in पर ऑनलाईन निबंधन कर पैक्स / व्यापारमंडल के माध्यम से धान बिक्री कर सकते है।
अधिकारियों को निर्देश- जिला सहकारिता पदाधिकारी, मधेपुरा एवं सभी प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी धान अधिप्राप्ति की नियमित समीक्षा करेंगे एवं क्रय केन्द्र पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Co-operative Department, Govt. of Bihar