आज दिनांक 28/10/26 को जिला पदाधिकारी महोदय मधेपुरा के आदेशानुसार उदाकिशनगंज प्रखंड के विभिन्न दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों में स्थापित स्वचालित दुग्ध जाँच इकाई (DPMCU) मशीनों की जाँच अंचलाधिकारी उदाकिशनगंज ओम राजपूत के द्वारा की गई। इस दौरान उपस्थित पशुपालकों से भी दुग्ध जाँच और भुगतान प्रक्रिया के बारे में पूछताछ की गई। किसानों के द्वारा बताया गया कि नियमित रूप से मशीन के माध्यम से दूध की जांच की जाती है और मशीन से निर्गत पर्ची भी उपलब्ध कराया जाता है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar