प्रशासनिक सतर्कता से कैमूर में दुर्गा पूजा और प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण संपन्न
कैमूर जिले में शारदीय नवरात्र और विजयादशमी का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। जिले में कुल 377 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं।
ग्रामीण और अनुमंडलीय क्षेत्रों में 342 प्रतिमाओं का विसर्जन पहले ही शांतिपूर्ण तरीके से करा लिया गया था, जबकि भभुआ नगर में 35 प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस देर रात तक अनुशासित माहौल में निकाला गया।
जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पूरी रात एकता चौक स्थित नियंत्रण कक्ष से विसर्जन जुलूस की मॉनिटरिंग करते रहे। मोहनियां और भभुआ में भारी भीड़ के बावजूद प्रशासन ने बेहतर भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था बनाए रखी।
प्रशासन ने शांति समिति, पूजा समितियों और आम नागरिकों के सहयोग के लिए आभार जताया।
Mohania, Kaimur | Oct 22, 2026