छठ घाटों पर उमड़ेगी आस्था की भीड़, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट; पूर्व मंत्री संतोष सिंह ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण
ब्रेकिंग 1: छठ महापर्व को लेकर कैमूर में प्रशासन अलर्ट, घाटों की तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप।
ब्रेकिंग 2: पूर्व मंत्री सह भाजपा एमएलसी संतोष सिंह ने अधिकारियों के साथ किया विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण।
ब्रेकिंग 3: मोहनिया के शारदा ब्रजराज पोखरा और दुर्गावती नदी छठ घाट का लिया जायजा।
ब्रेकिंग 4: छठ व्रतियों की सुरक्षा के लिए घाटों पर बैरिकेडिंग और गोताखोरों की होगी तैनाती।
ब्रेकिंग 5: साफ-सफाई, पहुंच पथ और रोशनी की व्यवस्था दुरुस्त करने का अधिकारियों को निर्देश।
ब्रेकिंग 6: निरीक्षण के दौरान एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी और एसडीपीओ गोपाल कृष्ण सहित कई अधिकारी रहे मौजूद।
ब्रेकिंग 7: छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन की विशेष तैयारी।
Mohania, Kaimur | Nov 11, 2026