घाटमपुर: पतारा स्थित स्टेट बैंक में दिनदहाड़े असलहाधारी बदमाश ने लूट का प्रयास किया, हमले में तीन बैंक कर्मचारी घायल
घाटमपुर के पतारा स्थित स्टेट बैंक में दिनदहाड़े असलहाधारी बदमाश ने लूट का प्रयास किया।बदमाश के हमले में बैंक मैनेजर,कैशियर,सिक्योरिटी गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए।थाना प्रभारी ने शनिवार सुबह 11:30 बजे बताया बदमाश पकड़ा गया है।अवैध असलहा और धारदार हथियार बरामद किया गया है, आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।