घाटमपुर: कानपुर सागर हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर ट्राली, 2 घंटे तक यातायात रहा बाधित
घाटमपुर में तेजकमलपुर मोड़ के पास कानपुर सागर हाईवे पर ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर शुक्रवार देर रात पलट गई।हादसे की वजह से 2 घंटे तक यातायात बाधित रहा। थाना प्रभारी ने शनिवार सुबह 7 बजे बताया क्रेन की मदद से ट्रैक्टर ट्राली और उसमें लदे बांसको सड़क से हटवाया और यातायात को बहाल करवाया गया है। ड्राइवर मामूली रूप से घायल हुआ था।