घाटमपुर: तिलसड़ा गांव में इंटर कॉलेज से डेढ़ लाख रुपए का सामान हुआ चोरी, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस टीम
घाटमपुर के तिलसड़ा गांव में गुरुवार की रात चोरों ने एसडी इंटर कॉलेज के कई कमरों का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपए का सामान चोरी कर लिया।शुक्रवार सुबह शिक्षक पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई।थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने शनिवार सुबह 7 बताया प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार त्रिपाठी की तहरीर पर जांच के बाद मुकदमा पंजीकृत किया गया है।