घाटमपुर: मुगल रोड पर परास गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत
साढ़ थाना क्षेत्र के मुगल रोड पर परास गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।दुर्घटना में सूलपुर गांव निवासी 40 वर्षीय सुरेंद्र कुमार की मौत हो गई।थाना प्रभारी कुशल पाल सिंह ने शनिवार सुबह 7बजे बताया दुर्घटना में सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे।उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया था,जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है