सदर प्रखंड क्षेत्र के नबीनगर में शनिवार 12 बजे झोलाछाप चिकित्सक द्वारा इंजेक्शन देने के बाद 6 वर्षीय बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मंझवे निवासी दिनेश दास के पुत्र विवेक कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार शुक्रवार को विवेक को बुखार आया था। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे उसे नबीनगर निवासी कथित झोलाछाप चिकित्सक शंभू के पास ले जाया गया।