#नीमराणा में रेहड़ी लगाने को लेकर विवाद, धारदार हथियारों से हमला
नीमराणा के कृष्णा टॉवर के बाहर रेहड़ी लगाने को लेकर रविवार शाम दो पक्षों में विवाद हो गया। रेहड़ी लगाने की बात को लेकर शुरू हुई बहस कुछ देर में झगड़े में बदल गई। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष ने बाहर से कुछ युवकों को मौके पर बुला लिया।
बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंचे युवकों ने सब्जी विक्रेता और उसके साथ आए दुकानदारों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में दो-तीन दुकानदारों को हल्की चोटें आई हैं।
#नीमराणा #कृष्णाटॉवर #नीमराना_विवाद #मारपीट #हमला #धारदारहथियार #सब्जीविक्रेता #दुकानदार #नीमराणा_समाचार #अलवर #अलवरन्यूज #राजस्थानन्यूज #क्राइम_न्यूज #लोकलन्यूज #BreakingNews #CrimeNews #RajasthanNews #AlwarNews