देहरादून: 14 लाख की लूट से जुड़े बजरंग दल से जुड़े सिद्धांत बड़ौनी को लेकर हो गया बड़ा खुलासा!! लूट में शामिल किए गए लड़के ने कर दिए बड़े खुलासे!!
देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र में प्रापर्टी की डील करने जा रहे व्यक्ति से हुई 14 लाख रुपए की लूट के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आपको बता दे कि इस संबंध में लूट में शामिल करवाए हुए युवक ने वीडियो जारी करते हुए पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया है!! युवक के मुताबिक सिद्धांत बड़ौनी ही इस लूट का सूत्रधार था।
आपको बता दें कि बजरंग दल से जुड़े सिद्धांत बड़ौनी के बचाव में आए कार्यकर्ताओं ने पुलिसिया कार्यवाही पर गंभीर सवाल उठाये थे लेकिन अब घटनाक्रम में शामिल युवक का वीडियो सामने आने के बाद मामले का महत्वपूर्ण पहलू सामने आया है।। हालांकि मामले पर जांच जारी है।।