गुना: चाकरी गांव में सरकारी भूमि पर जंगल काटकर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने गुना में दिया ज्ञापन
गुना में बमोरी वन परीक्षेत्र के चाकरी गांव में बड़े पैमाने पर जंगल की कटाई हो रही है। 9 सितंबर को चाकरी गांव के ग्रामीणों ने एसपी कलेक्टर से लिखित शिकायत की दबंगों द्वारा 100 से 200 बीघा सरकारी विवादित भूमि पर कब्जा की नीयत से हरे-भरे पेड़ काटकर जंगल साफ करने के आरोप लगाए है। वन मंडल अधिकारी, कलेक्टर, एसपी से जंगल काटने वालों पर कार्यवाही की मांग की है।