पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया मुफस्सिल थाना को 23 साल बाद भी नहीं मिला अपना भवन, जर्जर भवन में काम करने को मजबूर पुलिसकर्मी
Purnea East, Purnia | Sep 7, 2026
पूर्णिया मुफस्सिल थाना रानीपतरा अपनी स्थापना के 23 साल बाद भी स्थायी भवन के बिना चल रहा है। यह थाना साल 2003 में सदर थाना से अलग होकर मुफस्सिल सहायक थाना रानीपतरा बना था। साल 2003 से 2026 तक करीब 26 थानाध्यक्ष इस थाने की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।समय के साथ थाना भवन की हालत जर्जर हो गई है।तब से यह कोसी प्रोजेक्ट सिंचाई विभाग के पुराने भवन में चल रहा है।