सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस की युवाओं से अपील, नशे से दूर रहने का दिया संदेश
सिमडेगा: जिले में बढ़ते नशे के कारोबार और युवाओं के तेजी से नशे की गिरफ्त में आने को लेकर एसपी श्रीकांत एस. खोटरे ने जिलेवासियों से अपील की। उन्होंने मंगलवार को दो बजे कहा कि नशे से युवा पीढ़ी को बचाने के लिए पुलिस के साथ समाज को भी जागरूक होकर सहयोग करना होगा। उन्होंने नशे के कारोबार की सूचना पुलिस को देने और युवाओं को इससे दूर रखने की अपील की।