सिमडेगा की वंदना सोरेंग बनीं एयर होस्टेस,पहली उड़ान मुंबई से प्रयागराज
सिमडेगा। शहर के समटोली निवासी स्वर्गीय निर्मल सोरेंग की पुत्री वंदना सोरेंग ने एयर होस्टेस बनकर अपने परिवार और सिमडेगा का नाम रोशन किया है। वंदना सोरेंग,शिक्षिका रोजलीन डुंगडुंग की दूसरी पुत्री हैं। एयर होस्टेस बनने के बाद वंदना ने अपनी पहली उड़ान मुंबई से प्रयागराज के लिए भरी। इसके बाद उनकी दूसरी उड़ान मुंबई से राजकोट के लिए हुई। वंदना की इस उपलब्धि से परिजनों और परिचितों में खुशी का माहौल है। वंदना सोरेंग की सफलता को क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने विमानन क्षेत्र में अपना करियर बनाया और अब बतौर एयर होस्टेस अपनी सेवाएं दे रही हैं।