बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र के गोला रोड पर एक अधेड़ महिला को गोली लगी, घायल होने पर पटना रेफर
Barh, Patna | Jul 4, 2025 बाढ़ के गोला रोड वार्ड नं -13 में एक अधेड़ महिला को शुक्रवार को लगभग 3 बजे अचानक गोली लग गयी। गोली की आवाज सुनकर परिजन दौड़े और गोली लगने से गिर चुकी महिला को उठाकर आनन फानन में बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में ले जाया गया जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया।