*प्रेस नोटः-चित्रकूट पुलिस*
*राष्ट्रीय लोक अदालत के दृष्टिगत न्यायालय एवं तहसील परिसर में की गई सघन चेकिंग*
आज दिनांक 12.09.2026 को पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री पीयूषकांत राय के पर्यवेक्षण में प्रभारी एलआईयू श्री नागेन्द्र भूषण पाठक के मार्गदर्शन में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के दृष्टिगत जनपद चित्रकूट में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं चाक-चौबंद बनाए रखने हेतु आज संपूर्ण न्यायालय परिसर कर्वी एवं सदर तहसील कर्वी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान एएस चेक टीम प्रयागराज, एएस चेक टीम बांदा, डॉग स्क्वायड एवं एलआईयू टीम द्वारा संयुक्त रूप से दोनों परिसरों की सघनता से जांच की गई। टीमों द्वारा न्यायालय एवं तहसील परिसर के प्रवेश/निकास द्वार, परिसर के विभिन्न स्थानों, पार्किंग स्थलों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों की गहनता से चेकिंग की गई।
इस दौरान संदिग्ध वस्तुओं एवं व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान आने वाले आमजन एवं न्यायिक अधिकारियों/कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है।