त्योहारों से पहले पुलिस की तैयारी तेज, एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था!
एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण, बलवा और दंगा नियंत्रण का कराया मॉक ड्रिल
यूपी-112 वाहनों, शस्त्रों और पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का भी लिया जायजा, पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
बलरामपुर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया।
इस दौरान पुलिसकर्मियों की शारीरिक दक्षता और फिटनेस परखने के लिए दौड़ कराई गई। साथ ही अनुशासन एवं एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराया गया।
#BalrampurPolice #BalrampurNews #UPPolice #SPBalrampur #MartandPrakashSingh #PoliceParade #MockDrill #RiotControl #UP112 #PoliceInspection #LawAndOrder #FestivalAlert #बलरामपुर #बलरामपुर_पुलिस #उत्तरप्रदेश_पुलिस #पुलिस_प्रशासन #सुरक्षा_व्यवस्था #त्योहार_अलर्ट