कुटुंबा: रिसियप पुलिस ने लंबे समय से फरार एक वारंटी को जुड़ाही गांव से किया गिरफ्तार, न्यायालय से हुआ था वारंट निर्गत
रिसियप थाना की पुलिस ने जुड़ाही गांव में छापामारी अभियान चलाकर लंबे अर्से से फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्त में लिया है. यह कार्रवाई थानाध्यक्ष निशा कुमारी ने की है. पकड़ा गया आरोपित हरेंद्र कुमार सिंह उक्त गांव का ही स्थाई निवासी है. उन्होंने बताया कि पुराने मामले में उसके विरूद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत किया गया था.