कुटुंबा: बसडीहा नहर से भारी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब लदी एक बाइक जब्त, पुलिस को देखते ही धंधेबाज फरार
कुटुंबा थाना की पुलिस ने गुरुवार को भारी मात्रा में शराब लदी एक बाइक जब्त की है. हालांकि पुलिस को देखते ही धन्यवाद बाइक व शराब छोड़कर मौके से फरार हो गया. यह कार्रवाई थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी कुंदन कुमार ने अंबा नवीनगर पथ से होकर तमसी गांव की ओर जानेवाली बसडीहा नहर से की है.