कुटुंबा: अंबा पुलिस की कार्रवाई में अलग-अलग बाइक से बिक्री के लिए शराब ढुलाई कर रहे 3 धंधेबाज गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब जब्त
अंबा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के देव रोड स्थित चार नबंर फाॅल के समीप से बारी-बारी से तीन धंधेबाजो को गिरफ्त में लिया है.उक्त तीनो अलग-अलग बाइक से शराब की ढुलाई कर रहे थे.यह कार्रवाई थानाध्यक्ष राहुल राज के नेतृत्व में पीटीसी अमित कुमार ने की है.