कुटुंबा: रिसियप पुलिस ने बटाने नदी में अवैध खनन के खिलाफ की कार्रवाई, अवैध बालू लदी ट्रॉली जब्त, चालक व मालिक के खिलाफ केस दर्ज
रिसियप थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बुमरू गांव स्थित बटाने नदी से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर की ट्रॉली जब्त की है. यह कार्रवाई थानाध्यक्ष निशा कुमारी ने की है. मामले में पुलिस ने उक्त गांव निवासी ट्रैक्टर चालक विशाल कुमार के साथ उसके मालिक को नामजद करार दिया है.