कुटुंबा: बहेरा गांव में सड़क पर नाली के पानी का जलजमाव होने से ग्रामीण परेशान, दुर्गंध से बीमारी फैलने की आशंका #jansamasya
कुटुंबा प्रखंड क्षेत्र के मटपा पंचायत अंतर्गत बहेरा गांव की सड़क पर नाली के पानी का जलजमाव होने से ग्रामीणों का घर से निकलना दुर्लभ हो गया है। वहीं वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सालों भर सड़क पर नाली का पानी जमा रहता है। बरसात के मौसम में आसपास के घरों में भी नाली का पानी घुस जाता है।