जातिसूचक टिप्पणी के विरोध में सुभासपा का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
संतकबीरनगर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कथित जातिसूचक, अपमानजनक एवं भेदभावपूर्ण टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपकर मामले में निष्पक्ष जांच और दोषी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।
सुभासपा नेताओं का आरोप है कि समाजवादी पार्टी के एक पदाधिकारी द्वारा की गई कथित जातिसूचक एवं भेदभावपूर्ण टिप्पणी से सामाजिक सौहार्द प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए समान है और जाति के आधार पर किसी भी प्रकार की अपमानजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र राजभर, श्रीमती माला देवी पासवान, विधानसभा प्रभारी श्याम बिहारी मौर्य, हरिओम मद्धेशिया, श्रीमती किरण देवी, उमेश कुमार, रामबदन गौतम, लखपति राजभर सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।