खुद दौड़े एसपी संदीप कुमार मीना, जवानों में भरा जोश; फिटनेस और अनुशासन का दिया संदेश Journalist Ganesh Chaurasia UP Police
साप्ताहिक शुक्रवार परेड का निरीक्षण, पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का भी लिया जायजा
संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी लेने के बाद जवानों के टर्नआउट, अनुशासन, ड्रिल, वर्दी की गुणवत्ता और शारीरिक दक्षता का गहन परीक्षण किया।एसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वे हमेशा साफ-सुथरी वर्दी पहनें, अनुशासित कार्यशैली अपनाएं और आमजन के साथ विनम्र एवं सम्मानजनक व्यवहार करें। उन्होंने कहा कि अनुशासन, फिटनेस और बेहतर व्यवहार ही पुलिस की पहचान हैं, जो जनता के बीच भरोसा मजबूत करते हैं।निरीक्षण के बाद एसपी संदीप कुमार मीना स्वयं जवानों के साथ दौड़े और नियमित व्यायाम व फिटनेस का संदेश दिया। उन्होंने टोलीवार ड्रिल का अभ्यास भी कराया तथा अनुशासन, समन्वय और एकरूपता पर विशेष जोर देते हुए सभी पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से हमेशा फिट रहने के लिए प्रेरित किया।इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर मेस, शस्त्रागार, गणना कार्यालय डायल-112, यातायात कार्यालय और आर्मी बैरक समेत विभिन्न शाखाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा गार्ड रजिस्टरों का अवलोकन कर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 24, 2026