कौंच: मालवीय नगर में सब्जी की दुकान पर बैठे सब्जी विक्रेता से मारपीट, कुल्हाड़ी से हमले का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
Konch, Jalaun | Aug 17, 2026 कोंच क्षेत्र के मालवीय नगर में सब्जी विक्रेता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित रिजवान ने सोमवार सुबह 11 बजे पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 16 अगस्त की शाम आजाद नगर निवासी तौसीफ ने दुकान पर पहुंचकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला किया। इसी दौरान तौसीफ का भाई आरिफ भी डंडा लेकर पहुंचा और दोनों ने मारपीट की।