जतारा: दिगौड़ा नगर में कड़ाके की ठंड में सड़क किनारे बैठे आवारा और निराश्रित गौवंश को गौसेवक भूसा खिला रहे हैं
दिगौड़ा नगर में आवारा व निराश्रित गौवंश के लिए चारा भूसा एकत्रित करने के लिए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के नेतृत्व में एक वर्ष पहले गठित हुई श्री गोपाल गौ सेवा समिति द्वारा लगभग 10 फट्टा भूसा समाज के विभिन्न लोगों (गौ सेवको) के सहयोग से एकत्रित किया गया था। उस भूसा को अब सर्दियों में नगर के विभिन्न स्थानों पर भूख से बेहाल निराश्रित गौवंश को भूसा खिला रहे हैं